मेरठ न्यूज: पांच साल के वादे और सड़के हुई फेल।

IMG-20220127-WA0053
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में जेल चुंगी से किला परीक्षितगढ़ वाले रास्ते से ग्राम दतावली के लिए रास्ता जाता है। यह रास्ता जगल से होकर गुजरता है। जहा पर रात्रि में कुछ भी दिखाई नही देता है। जिस कारण यहां पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना और लूटपाट का डर बना रहता है। लेकिन यहां सुरक्षा को लेकर कोई भी व्यवस्था नहीं है। हर पांच साल में वादा किया जाता है कि आम जनता को सड़के बनी हुई मिलेगी। जिससे उनको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पांच सालो तक गढ्ढा मुक्त रास्तों पर सफर करना होगा। लेकिन कहा है वो वादे जो पूरे भी नही हुए। ग्राम दतावली के मोड़ पर यह मोड़ इतना खतरनाक बना हुआ की कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह मोड़ एक एक फिट गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है कि पानी भर जाने के बाद पता भी नहीं चलता है कि सड़क कहा है। ग्राम प्रधान भी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। की गांव में विकास कार्य को लेकर क्या करना है।

You may have missed