Agra News: थानाध्यक्ष पिढौरा अनिल कुमार को एडीजी ने गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित

Agra News: थानाध्यक्ष पिढौरा अनिल कुमार को एडीजी ने गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: बुधवार को आगरा जनपद की पुलिस लाइन में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह राष्ट्रीय पर्व कई पुलिसकर्मियों के लिए अहम रहा जब उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया।

IMG 20220126 WA0179

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन पर परेड व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने थाना पिढौरा के तेजतर्रार थानाध्यक्ष अनिल कुमार को उनके सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पर्व पर डीजी सिल्वर पदक देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।

IMG 20220126 WA0178

बता दें कि अनिल कुमार थानाध्यक्ष पिढौरा बनने से पूर्व आगरा के थाना एत्माद्दौला में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे जहां उन्होंने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सफलता हासिल की थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका होने पर अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया है।

You may have missed