मेरठ न्यूज: पराक्रम दिवस पर वीर शहीद सैनिकों को दी सलामी।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
भारत देश में सरकार व प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। कारण कोविड 19 की वजह से मरीजों की संख्या को बढ़ता देख। यह निर्णय लिया गया। जिससे की बच्चो को इस बीमारी से बचाया जा सके। और साथ ही जनवरी माह में पड़ती कड़कड़ाती सर्दी के चलते भी सरकार व प्रशासन द्वारा बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी स्कूल बंद किए गए। लेकिन हमारे देशवासियों अपने भारत देश के लिए दिल में इतना प्रेम भरा है। की देश की जनता में सम्मिलित लोग जैसे बड़े बुजुर्ग, महिला, बहन और बच्चे गणतंत्र दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाने को बेचने है। इस प्रक्रिया को पूरा करते हुए द मिलेनियम स्कूल बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मनाया।
73वें गणतंत्र दिवस और पराक्रम दिवस पर वीर बहादुर शहीद सैनिकों को द मिलेनियम स्कूल के छात्रों द्वारा इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया। भारत के 13 शहरों के 21,356 छात्रों द्वारा किया गया। यह नमन इस बात का प्रमाण है कि छात्रों के मन में अपने देश भारत तथा देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के लिए बहुत सम्मान है। द मिलेनियम स्कूल मेरठ की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शर्मा जी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के उन वीर जवानों और शहीदों को शत- शत नमन् जिन्होंने भारत के गौरव तथा प्रतिष्ठा को कायम रखने हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है।