Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : ट्रैक्टर लूटने व चोरी करने वाले अपराधियों को ट्रैक्टर के साथ किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 23 January 2022
Bihar News : ट्रैक्टर लूटने व चोरी करने वाले अपराधियों को ट्रैक्टर के साथ किया गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला के लौरिया थाना से 10 जनवरी को ट्रैक्टर लूट ली गई थी। वहीं मझौलिया थाना से बीते वर्ष 12 दिसम्बर को ट्रैक्टर चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। ट्रैक्टर की लूट व चोरी की दो – दो घटनाओं के पश्चात बेतिया पुलिस सकते में थी।

Bihar News : ट्रैक्टर लूटने व चोरी करने वाले अपराधियों को ट्रैक्टर के साथ किया गिरफ्तार

जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्यवाही व ट्रैक्टर बरामद करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। टीम के द्वारा लगातार सूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंधान में लगकर अपनी सफल कार्यवाही को अंजाम दिया गया। लूटी व चोरी की गई दोनों ट्रैक्टरों को बरामद करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में बेतिया पुलिस ने सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अपराधियों में जगदीशपुर थाना के शिवरही मठिया के विकास यादव, गोपालगंज जिला के कटेया थाना के अमरेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश के जिला सिद्दार्थ नगर के त्रिलोक थाना के हटवा के सूर्यपाल हैं। जिन्हें लूटी व चोरी ट्रैक्टर लाल रंग की महिन्द्रा ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर BR22Q 9074 एवं ब्लू रंग की पावर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर BR22GB 6082 के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पास से दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR22W 5708 को भी जप्त किया गया है।

मझौलिया थाना में कांड संख्या 683/21, लौरिया थाना में कांड संख्या 10/22 एवं जगदीशपुर थाना में कांड संख्या 18/22 दर्ज किया हुआ है। जिसके आधार पर सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

छापेमारी टीम में मझौलिया थानाध्यक्ष सह पुनि अशोक कुमार, लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी अनि खालिद अख्तर, तकनीकी शाखा के अनि राजीव कुमार रजक व अरविंद कुमार, लौरिया प्रशिक्षु अनि संजीव कुमार, मझौलिया थाना के सअनि संजय कुमार के साथ लौरिया, मझौलिया व जगदीशपुर थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहें।

Post navigation

Previous: Etawah News: बलरई पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन।
Next: Etawah News: टीका लगुन में व्यक्ति को कुल्हाड़ी से घायल करने वाला हमलावर तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.