Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच में कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले

जनवाद टाइम्स 22 January 2022
IMG-20220122-WA0028
Share News
       

 

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,76,98,882 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआरPrayagraj News : प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच में कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले के लिए 1,17,262 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 15,757 तथा अब तक 18,13,485 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 96,642 एक्टिव मामले है, जिनमे 94,002 लोग होम आइसोलेशन में है। लगभग 1.5 प्रतिशत लोग ही अस्पताल में भर्ती है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,28,668 डोज दी गयी है, जिनमे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,36,373 डोज दी गई।

प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,29,87,142 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,42,33,071 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 63.92 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 74,59,772 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 53.23 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 7,11,288 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रीकॉशन डोज के संबंध में गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार प्रीकॉशन डोज लेने वाले लोगों को यदि हाल ही में कोविड का संक्रमण हुआ हो तो, वे स्वस्थ होने के तीन महीने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में लगें कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है।

इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार निर्वाचन के लिए जाने वाले कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये।

जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।Prayagraj News : प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच में कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर : स्वर्णकार युवा क्रांति मंच ने जेपी नड्डा से खलीलाबाद से विनय वर्मा स्वर्णकार को प्रत्याशी मिकी माउस बनाने की मांग
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय की बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.