मेरठ न्यूज: कृष्णा पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ

IMG-20220119-WA0053
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

कृष्ण पैथोलॉजी लैब का धनवंतरी हॉस्पिटल के निकट अमीनगर सराय बागपत में शुभारंभ किया गया। यहां पर शरीर की सभी जांच आधुनिक तकनीक द्वारा की जायेगी। पहले यहां पर यह सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं थी। पहले सिर्फ बुखार आदि छोटी मोटी बीमारी की जांच हो पाती थी। बड़ी जांच के लिए मरीजों को मेरठ या दिल्ली जाना पड़ता था। जिस कारण मरीजों का पैसे के साथ साथ समय भी बहुत ज्यादा खराब होता था। जिस कारण मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरीजों को राहत देने हेतु आज बागपत में लैब का शुभारंभ किया गया। जिसमें हर प्रकार की बड़ी बड़ी बीमारियों की जांच हो सकेगी। इस लैब के शुभारंभ से आस पास की जनता खुश दिखाई दी। लोगो का कहना था की इस लैब के खुल जाने से हमारी बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

Trending News