Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एम्बुलेंस चालकों को चेक प्रदान कर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया

जनवाद टाइम्स इटावा 18 January 2022
Etawah News: Ambulance drivers encouraged and honored by providing checks

Etawah News: Ambulance drivers encouraged and honored by providing checks

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/ जसवंतनगर:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंसों में आपातकालीन सुरक्षित प्रसव कराने के लिए आधा दर्जन एम्बुलेंस कर्मियों को चेक प्रदान कर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। यहां दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 व 108 एम्बुलेंस के आधा दर्जन स्टाफ को एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी लखनऊ से आए क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक मिश्रा व जिला एंबुलेंस प्रभारी अमित कुलश्रेष्ठ की मौजूदगी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास अग्निहोत्री ने सम्मानित किया।

इनमें 102 एंबुलेंस कर्मी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ओमेंद्र राजपूत व पायलट सुधीर कुमार तथा 108 एंबुलेंस ईएमटी मनोज कुमार कुशवाहा, पायलट मुकेश, ईएमटी अजीत यादव व पायलट सत्यवीर को एक एक हजार रुपए की चेक प्रदान की गई। इन सभी को करीब दर्जनभर प्रसूता महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने व समय पर स्वास्थ्य केंद्र लाने और ले जाने के लिए उनके कार्य की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

डॉ. विकास अग्निहोत्री ने कहा कि एम्बुलेंस स्टाफ की तत्परता कुशलता व अनुभव के कारण ही कई प्रसूता महिलाओं को समय से अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव कराना सम्भव हो पाया है।इस दौरान हेल्पडेस्क ईएमटी प्रियंका समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: भाजपा ने चलाया कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान
Next: Etawah News: सप्ताह भर में लगी तीन हजार से अधिक लोगो को बूस्टर डोज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.