Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 155 हुई

जनवाद टाइम्स इटावा 12 January 2022
Etawah News: The number of corona infected in the district increased to 155

Etawah News: The number of corona infected in the district increased to 155

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बुधवार को 50 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई। पिछले दिनों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 155 हो गई। सबसे अधिक मामले 16 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के हैं। इनमें आधा दर्जन डाक्टर भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भगवानदास ने बताया कि यदि आम लोग कोरोना की गाइड लाइन के पालन करने में लापरवाही करेंगे तो उनको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नोडल अधिकारी कोरोना डा. बीएल संजय ने बताया कि बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र से भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें चार संक्रमित तो सरसईनावर से मिले हैं जिसमें 37 वर्षीय एक युवक पंचायती राज इंटर कालेज से है बाकी 25 से 32 साल के बीच से हैं। शहर से एक आठ वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। यूपीयूएमएस सैफई से पांच डाक्टर भी मिले हैं तथा गिरधरपुरा से एक तथा शहर के लालपुरा से 20 वर्षीय युवक भी शामिल है।

इसके साथ ही अड्डा गूलर के स्कूल से एक युवक तथा शांती कालोनी से 26 साल का युवक भी संक्रमित निकला है। इसी के साथ शिवपुरी शाला, मेवाती टोला, खरकौली बसरेहर, कोकपुरा के साथ ही न्यू कालोनी चौगुर्जी तथा मैनपुरी फाटक से भी 47 साल का युवक संक्रमित निकला है। पुलिस लाइन से भी 60 साल के वृद्ध के संक्रमित होने की खबर है तथा एक परिवार के सिधी कालोनी से निकलने की सूचना है। उन्होंने बताया कि कुल 103 संक्रमित होम आइसोलेट कराये गये हैं।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भो कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए ग्रामीण क्षेत्र जसवंतनगर इलाके के दो गांवों में कुल दो कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें एक सैफई लरखौर रोड पर स्थित पडरपुरा गांव का 23 वर्षीय युवक है, जबकि कोकावली गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को निलोई गांव में एक संक्रमित मिला था। पडरपुरा गांव में निकले युवक का झांसी में एंटीजन और कोकावली के व्यक्ति की सैफई रिम्स में आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Next: Etawah News: वृद्ध दम्पत्ति के घर लगी आग, सामान जलकर स्वाहा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.