Etawah News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Etawah News: Block Education Officer garlanded the statue of Swami Vivekananda

Etawah News: Block Education Officer garlanded the statue of Swami Vivekananda

Share News

संवादादाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मिडिल स्कूल परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान समाज सुधारक प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की आज 149 वीं जयंती मनाई गयी है।

उनका कहना था कि उठो जागो ओर तब तक न रुको जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो इसलिए हम सबको उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। वे युवाओं के पथ प्रदर्शक, महान विचारक व दार्शनिक, भारत की सांस्कृतिक अवधारणा का सारे विश्व में डंका बजाने वाले योगी थे। बीआरसी मिडिल स्कूल जसवंतनगर के सभी उपस्थिति लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित किये।

इस दौरान सहायक लेखाकार विमल कुमार, कार्यालय सहायक सुबोध कुमार, आदर्श पांडेय, पृथ्वीराज के अलावा मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, शिव बहादुर, शशांक बाबू, गीतम सिंह, गुड्डू यादव इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed