Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़:जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स 10 January 2022
संभल न्यूज़:जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल: कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री संजीव रंजन ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी विभागीय अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं। उन कार्य को समय से पूरा किया जाए। किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आनी चाहिए। और उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अभी शुरू नहीं किए गए हैं जैसे कि निर्माण कार्य आदि कोई भी कार्य शुरू नहीं किया जाए। एवं लाभार्थी परख योजना के अंतर्गत कोई भी नए लाभार्थी नहीं जोड़े जाएं। साथ ही मनरेगा के जो भी कार्य चल रहे हैं जो कि किसी निर्माण कार्य से संबंधित हैं वह पूरे किए जा सकते हैं। और उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लगते ही किसी विभाग द्वारा कोई टेंडर खोलने का कार्य नहीं किया जाएगा एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए एवं सिंचाई विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण किया जाए।एवं सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों के पास विद्युत देय बकाया है वह बिजली विभाग को धनराशि हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हर प्राथमिक विद्यालय में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। और उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्युत सुचारु रुप से नहीं है उन विद्यालयों की सूची बनाकर अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित की जाए।

IMG 20220110 WA0062

 

पीडब्ल्यूडी विभाग से नई सड़कें, गड्ढा मुक्ति करण, ओ डी आर एम डी आर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जबकि कृषि विभाग से किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा के बारे में तथा नए कृषकों के बीमा के विषय में जानकारी प्राप्त की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के बारे बताया एवं सहभागिता योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में जनपद में गोवंश सड़क पर दिखाई ना दे। एवं किसी भी गोवंश की ठंड के कारण मृत्यु न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयुष्मान कार्ड ,गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, वैक्सीनेशन आदि को बढ़ाने के निर्देश दिए एवं इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं एंबुलेंस की स्थिति के विषय में दिशा निर्देश दिए तथा उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता ठीक रहे। एवं आशाओं के भुगतान की स्थिति ठीक रहे साथ ही मातृत्व जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए एवं सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने समस्त स्टाफ को दिशा निर्देश दें कि अपना-अपना वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। एवं सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प, निराश्रित महिला,पेंशन वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, एनआरएलएम, मनरेगा, तालाब का शुद्धिकरण, राशन की रिक्त दुकान, गन्ना भुगतान,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आइजीआरएस आदि पर चर्चा की गई एवं संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत महिला जॉब कार्ड धारक को रोजगार दिया जाए। एवं तालाब तथा खेल के मैदान पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यों में गति लाई जाए एवं ऑपरेशन कायाकल्प एक महत्वपूर्ण योजना है इसके अंतर्गत पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि के लेकर विशेष चर्चा की और जो कर्मी चुनाव में लगे हैं उनको कॉविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।

संभल न्यूज़:जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़:हिंदू जागृति मंच प्रधानमंत्री को लिखेगा 1100 धन्यवाद पत्र
Next: संभल न्यूज़ :उपनगरी सराय तरीन के सोसाइटी के हैड ऑफिस में 47 वाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.