Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में

जनवाद टाइम्स 9 January 2022
Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला के नगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लगभग तीन दशक से धोखाधड़ी के मामले व गिरफ्तारी के पश्चात हाजत से फरार होने के आरोप में न्यायालय से फरार घोषित एक अभियुक्त को नगर थाना की पुलिस ने अपनी विशेष तत्परता व कार्यवाही से अपने में शिकंजे में ले लिया है।

Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा बताया गया कि 30 जनवरी 1993 को प्रियंका होटल के मालिक नेयाज अहमद ने भादवि 420 व 419 में प्राथमिकी संख्या 42/93 दर्ज की थी। जिसमें तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दो अभियुक्तों राजू श्रीवास्तव व प्रभू श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था और हाजत में रखा गया था। तभी दोनों आरोपी खिड़की तोड़ कर हाजत से फरार हो गया था। जिसके पश्चात एक और प्राथमिकी संख्या 43/93 दर्ज की गई थी। उसी मामलों में राजू श्रीवास्तव पर फरारी वारंट जारी था।

Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में

वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए राजू श्रीवास्तव उर्फ डॉ राजू श्रीवास्तव अपना पता व नाम बदल कर इसी शहर में बानुछापर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में रह रहा था। वर्तमान में वो डाॅक्टर राजकुमार प्रसाद के नाम से उन्हें जाना जा रहा था। ऐसे में बेतिया पुलिस को उनके पूर्व के नाम राजू श्रीवास्तव उर्फ डाॅक्टर राजू श्रीवास्तव से खोज निकालना एक टेढ़ी खीर थी।

परन्तु पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में एक टीम लगातार सूचना संग्रह कर रही थी और उसका परिणाम यह आया कि डॉ राजू श्रीवास्तव उर्फ डाॅ राजकुमार प्रसाद 28 वर्ष पश्चात सलाखों के पीछे पहुंच गया।

 

Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब प्राथमिकी दर्ज हुई थी तब 1993 में आरोपी राजू श्रीवास्तव उज्जैन टोला एक अधिवक्ता के मकान में रहता था। उसके पश्चात वो अपने वर्तमान पता ठिकाना से गायब हो गए और किसी को भी उनके ठौर ठिकाना की जानकारी नहीं हो पाती थी। जिसके कारण अब तक वो पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर अपने घर आराम से रह रहा था। जिसकी किसी को भी कानों कान खबर नहीं हो पा रही थी कि बदला हुआ नाम डॉ राजकुमार प्रसाद ही राजू श्रीवास्तव उर्फ डाॅक्टर राजू श्रीवास्तव ही है।

गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम में अवर निरीक्षक मोमताज आलम, अनिरुद्ध पंडित, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राहुल कुमार मांझी, बानुछापर ओपी प्रभारी संजीव कुमार, सह अवर निरीक्षक पंकज सिंह व नगर थाना व बानुछापर ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल रहें।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Next: Bihar news जिले के सभी हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 टीका का बूस्टर डोज से करें लाभान्वित : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.