संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
14 जून 2019 को रक्तदान समूह बेतिया की नींव रखने के साथ ही आशीष उदयपुरिया ने रक्त की कमी से एक भी जान ना जाने देने का जो प्रण लिया था आज उसी की देन है कि आशीष उदयपुरिया को इस पद के लिए चुना गया है। कोविड जैसी महामारी भी इनके हौसले को न डिगा सका।

NFVBDO इंडियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के तहत पंजीकृत एक ऐसी संस्था है जिसमे देश के सभी रक्तवीर एकजुट हो कर लोगों के जीवन को बचाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करना है।
