Etawah News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ इटावा का जिला संगठन निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

Etawah News: District organization election program of Uttar Pradesh Secondary Teachers Association Etawah declared

Etawah News: District organization election program of Uttar Pradesh Secondary Teachers Association Etawah declared

Share News

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के जिला मंत्री तरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिला संगठन का वार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला प्रतिनिधि सूची का प्रकाशन 7 जनवरी दिन शुक्रवार को अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा। इस पर आपत्तियां शनिवार 8 जनवरी को अपराहन 12:00 बजे तक ली जाएगी। जिला प्रतिनिधि सूची का अंतिम प्रकाशन दिन शनिवार को ही 1:00 बजे होगा। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत करने का दिनांक 8 जनवरी अपराहन 2:00 से 3:00 तक रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी शनिवार को ही शाम 4:00 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 4 बजे के उपरांत उसी दिन किया जाएगा।

यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 9 जनवरी रविवार प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना का कार्य मतदान के तत्काल बाद होगा एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा मतगणना के तत्काल बाद ही की जाएगी। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि नामांकन विधिक प्रारूप पर अपने प्रस्तावक के माध्यम से चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा करना होगा। जिन पदों पर चुनाव किया जाना है वह निम्नवत हैं:
अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-6 (जिसमें एक महिला उपाध्यक्ष भी आवश्यक) जिला मंत्री – 1, संगठन मंत्री -1, कोषाध्यक्ष-1, आय-व्यय निरीक्षक -1, संयुक्त मंत्री -6(एक महिला आवश्यक), सदस्य जिला कार्यकारिणी -15, प्रदेशीय प्रतिनिधि 13, अध्यक्ष पद के अतिरिक्त सभी पदों के लिए जिला प्रतिनिधि होना अनिवार्य है। इसके प्रस्तावक व समर्थक भी जिला प्रतिनिधि ही होंगे।

विशेष: समानांतर संगठनों में बने सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। मतदान के समय अपना परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। चुनाव संबंधित समस्त कार्यक्रम शिव नारायण इंटर कॉलेज इटावा में संपन्न होंगे। आज्ञा से चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा।

You may have missed