Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news : नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी
  • Breaking News

Bihar news : नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 3 January 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का फैलाव तेजी के साथ हो रहा है। कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सभी तैयारियां चुस्त-दुरूस्त रखी जाय ताकि विषम परिस्थिति में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। अस्पतालों में ऑक्सीजन, कोविड एसेंसिएल ड्रग, वेंटिलेटर, मास्क, ग्लव्स, सैनेटाईजर सहित डॉक्टरों, नर्सेज, कर्मियों की रोस्टरवाइज शत-प्रतिशत ड्यूटी सुनिश्चित करायी जाय। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलिता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

IMG 20220103 WA0041

उन्होंने निदेश दिया कि जिले के सभी स्थानों पर नियमित रूप से मास्क चेकिंग अभियान सुनिश्चित कराना आवश्यक है। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाय। उन्होंने निदेश दिया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Bihar news नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर माईकिंग की व्यवस्था करायी जाय। माईकिंग के द्वारा आमजन को कोविड-19 संक्रमण के प्रति सचेत एवं सजग रहने को कहा जाय। आमजन को बताया जाय कि वे हमेशा मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, सैनेटाईजर का उपयोग करें तथा अन्य कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन करें।

 

 

Bihar news नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी

 

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए टेस्टिंग की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस हेतु समुचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, होटलों, विद्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैम्प लगाकर टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान पोजेटिव आने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय तथा उन्हें पूर्णतः आइसोलेट किया जाय।

उन्होंने निदेश दिया कि अबतक जिन लोगों द्वारा कोविड-19 टीका नहीं लिया गया है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके घरों पर जाकर टीका लगायें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी बताएं कि कोविड-19 का सिर्फ एक डोज लेना पर्याप्त नहीं है। कोविड संक्रमण से बचाव हेतु टीका के दोनों डोज अतिआवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को दोनों डोज लेना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि 03 जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को कोविड-19 टीका दिया जा रहा है। इसे मिशन मोड में संचालित किया जाय। अविलब जिले के सभी किशोर-किशोरियों को कोविड-19 टीका से लाभान्वित किया जाय। साथ ही 28 दिनों के अंतराल पर किशोर-किशोरियों को टीका के सेकेन्ड डोज से भी लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाय।

Bihar news नियमित रूप से चलायें मास्क चेकिंग अभियान : जिलाधिकारी

 

सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी डीपीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आजमगढ़ अतरौलिया : भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न 
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः अम्बेडकरनगर कृष्ण कुमार सोनी को बनाये गये जिला अध्यक्ष लोगों ने दी बधाई

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d