Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अररिया बिहार में आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 January 2022
Bihar news araria खबर का असर: वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार
Share News
       

मंटू राय अररिया संवादाता

बिहार के अररिया जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर उसमें स्थानीय लड़की के होने की अफवाह उड़ा दी गई थी। इसका परिणाम ये निकला था कि लड़की और उसका पूरा परिवार मानसिक तौर पर सदमे में चला गया था।

Bihar news araria खबर का असर: वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार

मैं मीडिया ने 4 अक्टूबर, 2021 को विस्तार से ये खबर प्रकाशित की थी। मैं मीडिया ने इस संबंध में पीड़िता और उनके परिजनों ने विस्तार से बात कर उनका दर्द सुना था और प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर छपने के बाद इलाके में खबर की खूब चर्चा हुई थी और पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बना, तो आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Bihar news araria खबर का असर: वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार

आरोपित का नाम सन्नी बताया जा रहा है और वह अररिया नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला है।

नगर थाना अध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी अश्लील वीडियो वायरल कर स्कूली छात्रा को बदनाम किया था। उन्होंने बताया कि तकनीक अनुसंधान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bihar news araria खबर का असर: वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार

उल्लेखनीय हो कि सितंबर में एक फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर बताया गया था कि उक्त वीडियो में स्थानीय स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया था। स्कूल प्रबंधन ने भी उसे स्कूल से निकाल दिया था।

पीड़ित नाबालिग ने बताया था कि इस घटना के बाद से वह और उसकी छोटी बहन घर में ही कैद हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद से इलाके में तरह-तरह की अफवाह उड़ी हुई है और जब वे बाहर जाती हैं, तो लोग फब्तियां कसने से बाज नहीं आते।
पीड़िता ने मैं मीडिया से कहा था कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वो उसका है ही नहीं। लेकिन एक साजिश के तहत उसे बदनाम किया जा रहा है।

Bihar news araria खबर का असर: वायरल वीडियो के मामले में आरोपित गिरफ्तार

पीड़िता ने आगे बताया था कि इस वीडियो में उसका नाम आने से उसकी पढ़ाई में रुकावट आ गई है। उसे और उसके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो बिल्कुल गलत है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: रैन बसेरों वालो को कंबल वितरित 
Next: Etawah News: ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.