अम्बेडकर नगर न्यूजः ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि नहीं दे पाए भाजपा नगर टीम व सफाई कर्मचारियों मे हुआ नोक झोंक

अम्बेडकर नगर न्यूजः ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि नहीं दे पाए भाजपा नगर टीम व सफाई कर्मचारियों मे हुआ नोक झोंक
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए। नगर भाजपा टीम द्वारा ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि कमर हयात का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। संविदा तथा ठेके पर सफाई कार्य कर रहे। सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन भुगतान 3 साल से लंबित वर्दी की मांग और पूरे 30 दिनों का वेतन दिलाए। जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अधिशासी अधिकारी से मुलाकात का समय लिया गया था जहां वार्ता के दौरान बात बिगड़ने पर पहुंचे नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका प्रशासन द्वारा मांग पर ध्यान न दिए जाने के आरोप लगाते हुए उपस्थित सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर ईओ का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।

IMG 20211231 WA0041

 

इस दौरान आक्रोशित लोग उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही घेराव खत्म करने की बात पर अड़े रहे। वही अधिशासी अधिकारी द्वारा सूचना देकर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलवाने के बाद ही वह अपने कार्यालय तक पहुंच सके। सभासद मोहम्मद साजिद,मीसम रजा, रमेश मौर्य आशाराम विक्की मेंबर प्रतिनिधि ने एक स्वर से आरोप लगाया कि बगैर सभासदों को जानकारी दिए हुए मनमाने तरीके से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही
है।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि नहीं दे पाए भाजपा नगर टीम व सफाई कर्मचारियों मे हुआ नोक झोंक

जिसमें पैसा भी वसूला जा रहा है। वहीं सफाई कर्मी अली अहमद सिराजुल हसन अकरम आदि का कहना था कि 30 दिन के कार्य के बदले केवल 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है, 3 वर्ष से वर्दी नहीं मिली है लॉकडाउन में काम पूरा किया लेकिन भुगतान अटका रहा। रिन्यूअल के नाम पर सफाई कर्मचारियों से चार हज़ार लिया गया लेकिन कार्य करने के नाम पर फावड़ा तक नहीं दिया गया। इस दौरान घंटों पालिका प्रशासन और आंदोलित सफाई कर्मियों के बीच गर्म माहौल में नोकझोंक चलती रही। मामले का निस्तारण करते हुए ईओ ने लिखित दिया कि नगर पालिका परिषद जलालपुर में जेम पोर्टल से कराए गए निविदा से पूर्व में कार्य कर रहे 45 कर्मचारियों द्वारा आगे भी कर लिया जाएगा। भर्ती के संबंध में बोर्ड से चर्चा के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। अन्य शिकायतों के संबंध में जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के संग मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्त मंडल अध्यक्ष रवि सिंह मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवेश मिश्रा अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सोनकर उर्फ टाइगर गोपाल महामंत्री एनजीओ जिला संयोजक आनंद मिश्र सदस्यता अभियान जिला संयोजक दीपक शुक्ला विधानसभा आईटी संयोजक शिवम आर्या सुरेश गुप्त विनय मिश्र विशाल त्रिपाठी गगन गुप्ता आशीष सोनी दिलीप यादव रोशन सोनकर शिवम जायसवाल मनोज गुप्त अमित अग्रवाल अमित मदेशिया पुलिस प्रशासन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You may have missed