Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News :  प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर आयोजित किया जाय जनता दरबार 

जनवाद टाइम्स 27 December 2021
Bihar News :  प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर आयोजित किया जाय जनता दरबार
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करें तथा जनता दरबार में अनिवार्य रूप से भाग लें।

Bihar News :  प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर आयोजित किया जाय जनता दरबार

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाय। अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन विधिसम्मत कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष को निदेशित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा शानिवारीय जनता दरबार की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष जनता दरबार में आने वाले मामलों का निष्पादन पूरी तत्परतापूर्वक करेंगे। साथ ही प्राथमिकता के तहत भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अच्छे तरीके से जाँच-पड़ताल करने के उपरांत अविलंब निष्पादित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर भी महीने में दो बार जनता दरबार का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाय। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहकर मामलों का निष्पादन कराएंगे।

उन्होंने निदेश दिया कि सभी अंचलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी थानों में जनता दरबार का आयोजन चक्रीय रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे। किन्ही कारणवश अगर थाना स्तर पर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाता है तो अगले वर्किंग डे में इसका आगोजन अनिवार्य रूप से कराया जाय।

सभी एसडीएम को निदेश दिया गया कि जनता दरबार में आये विभिन्न मामलों खासकर भूमि से संबंधित विवादों का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा कार्य प्रगति की लगातार समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित निष्पादित मामलों को संबंधित पोर्टल पर ससमय अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा,अपर समाहर्ता, नंद किशोर साह, अनिल राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News :  गरीबों के राशन मे कालाबाजारी का मामला उजागर
Next: Bihar News :  जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.