Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः नालियों का पता नहीं सड़कों पर बह रहा गंदा पानी लोग परेशान

जनवाद टाइम्स 25 December 2021
IMG-20211225-WA0054
Share News
       

संवाददाता अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर जिले नगर पालिका अकबरपुर के वार्ड नंबर 1मोहल्ला नेहरू(नया नगर) के वाशिंदों को सड़क और नाली की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। कई जगहों पर न तो सड़क है और न ही पक्की नाली।यहां सड़क और नाली नहीं बनने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे छोटे-छोटे बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है दूसरी ओर जब भी सड़क से कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी या तो आसपास खड़े लोगों के उपर उछलता है या फिर मकानों की दीवारों पर जा गिरता है।

 

IMG 20211225 WA0054

 

स्थानीय लोगों को स्वयं ही नालियां की सफाई करनी पड़ रही है। इससे काफी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।नया नगर में आवासीय क्षेत्र का विस्तार लगातार हो रहा है। नया नगर और लोरपुर उसके आसपास कई नये मकान बन गए हैं, लेकिन यहां अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वार्ड वासियों ने कहा कि हम लोग नगर पालिका को विभिन्न प्रकार के टैक्स दे रहे हैं।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः नालियों का पता नहीं सड़कों पर बह रहा गंदा पानी लोग परेशानलेकिन मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका मुहैया नहीं करा पा रही है। नगर पालिका को चाहिए कि वह जल्द से जल्द जलभराव वाली कच्ची सड़क व नाली को पक्का करे। इससे मोहल्ले में स्वच्छता रह सकेगी।एक तरफ नगर पालिका स्वच्छ रहने का संदेश देती है और जब कच्ची सड़क और नाली को पक्का करने की बात करते हैं, तो पीछे हट जाती है। नगर पालिका को अपनी नीति सुधारनी होगी, तब ही आम जनमानस का भला हो पाएगा।अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को स्थानीय लोगों की समस्या समझ में आ जाए और निर्माण शुरू हो जाए।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : सपा पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट मोहम्मद मोइन ने जगह-जगह झंडा लगाओ चलाया अभियान
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः स्मार्टफोन व टैबलेट के माध्यम से शिक्षा जगत में महत्त्वपूर्ण बदलाव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.