Meerut News: Vice-President of Yatharth Narang Yuva Morcha celebrated his birthday with the poor.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज मेरठ शहर में क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर यथार्थ नारंग बीजेपी युवा मोर्चा मेरठ के उपाध्यक्ष जी ने फीट फाउंडेशन के साथ मिलकर अपना जन्मदिन उन गरीब लोगो के साथ मनाया जो इस खुशी से वंचित रह जाते हैं। जिनको यह नहीं पता होता है कि जन्मदिन क्या होता है। गरीबी के वो इन सब चीजों से और बातो से बहुत दूर रह जाते है। क्योंकि यह परिवार पूरे मजदूरी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट भरता है। यह तो सही से अपने बच्चो को शिक्षा भी नही दिलवा पाते है। ऐसे लोगो का कोई सहारा नहीं बनता है।
इस दुख को और गम को दूर करने के लिए फीट फाउंडेशन ने अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाया। आज यथार्थ नारंग जी ने फीट फाउंडेशन के साथ मिलकर अपना जन्मदिन गंगानगर और लालकुर्ती में रहने वाले छोटे छोटे बच्चो के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चो को विभिन्न प्रकार की खाने की चीजे प्रदान की गई। जिस कारण बच्चो के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान दिखाई दी। संस्था के समय समय पर इनके लिए कुछ ना कुछ किया जाता रहता है। कभी खाने का वितरण कभी कपड़ो का वितरण और भी जरूरत की चीजों का वितरण किया जाता रहता है।