Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिठाई विक्रेता की दुकान पर सरेआम फायरिंग से फैली सनसनी

जनवाद टाइम्स इटावा 19 December 2021
Etawah News: Sensation spread due to open firing at sweet seller's shop

Etawah News: Sensation spread due to open firing at sweet seller's shop

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: कस्बे मे चौराहे पर मिठाई विक्रेता पर सरेआम फायरिंग की घटना से नगर में सनसनी फैल गई। यह घटना थाने से कुछ दूरी पर बड़े चौराहे के पास घटना हुई। घटना सुबह 10बजे करीब एक बाइक पर सवार दो युवक मुंह बांधे हुए आए और बड़े चौराहे पर अपनी दुकान पर बैठे मिठाई विक्रेता चंदन पाल पुत्र सत्यराम पाल के ऊपर सीधा फायर झोंक दिया। बाइक सवार दोनों युवक तेजी से कचौरा रोड की ओर चले गए। रविवार का दिन होने के कारण चौराहे पर भीड़ कम थीं। कुछ देर में ही आसपास के दुकानदार और राहगीर इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह मय पुलिस बल घटनास्थल की ओर दौड़ते हुए आए लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले मौके से निकल चुके थे। पुलिस को चली हुई एक गोली का खोखा मौके से मिला है। घटनास्थल पर व्यापारियों की काफी भीड़ जमा हो गई थी और घटना को लेकर आक्रोश जताया।

Etawah News: Sensation spread due to open firing at sweet seller's shop

सूचना मिलते ही एसपी सिटी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पास की एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो उसमें हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए जिनकी तस्दीक मिठाई विक्रेता चंदन पाल ने की और बताया कि वह बीएससी सेकंड ईयर का छात्र है कुछ दिन पहले उसका नगला छंद गांव के इन बाइक सवार दो लड़कों से रेलवे पुल पर वाद विवाद हो गया था और वे लोग धमकियां देते हुए चले गए थे। चंदन की दादी राम ढकेली के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक ही सुबह उसके घर पर चंदन को ढूंढ रहे थे और उन्होंने दुकान पर पहुंच कर गोली मारी किंतु वह बच गया। इस मामले में एसपी सिटी ने पीड़ित पक्ष की ओर से नगला छंद गांव के दो युवकों के खिलाफ दी गई नामजद तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पुलिस टीमें गठित कर दीं। जिन्होंने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन आरोपी घर पर मौजूद नहीं थे फरार बताए गए हैं। उनके दो परिजनों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सभी व्यापारी अपनी हद में करें व्यापार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः सियासत की आंच में झुलसते शिक्षक-कर्मचारी संघ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.