Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news: जिले की 54 उच्च विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एडोलेसेन्स कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया

जनवाद टाइम्स 18 December 2021
Bihar news: जिले की 54 उच्च विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एडोलेसेन्स कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया एडोलेसेन्स कार्यक्रम के तहत विपिन उच्च विद्यालय बेतिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थिति शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार विमल ने कहा कि किशोरावस्था से संबंधित जानकारी प्रत्येक छात्राओं को होना बहुत जरूरी है। किशोरावस्था में बालिकाओं में मानसिक, शारिरिक जो परिवर्तन होता है, उसकी जानकारी उन्हें देना साथ ही बालिकाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

 

IMG 20211218 WA0039

इसी उपलक्ष्य में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आलोक में जिले में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के 54 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक-एक महिला शिक्षिका (सुगमकर्ता) को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षणोपरांत सभी शिक्षिकायें अपने- अपने विद्यालय में एडोलेसेन्स कार्यक्रम की नोडल शिक्षिका के रूप में विद्यालय की सभी छात्राओं को एडोलेसेन्स के बारे में बताएंगी और उन्हें जागरूक करेंगी।

 

Bihar news: जिले की 54 उच्च विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एडोलेसेन्स कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया

प्रशिक्षण देती हुई मास्टर ट्रेनर मेरी आडलीन ने प्रशिक्षुओं को एडोलेसेन्स कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के दौरान सभी बालिकाओं को शारिरिक और मानसिक बदलाव से गुजरना पड़ता है। शारीरिक बदलाव और प्रथम बार माहवारी की शुरुआत होने के कारण बहुत बालिका घबरा जाती है। कई बार जानकारी के अभाव में किशोरावस्था में बच्चें गलत कदम उठा लेते है साथ ही कई भ्रांतियां अपने मन में पाल लेती है। ऐसे में बालिकाओं को जागरूक करना और उन्हें मानसिक रूप से स्पोर्ट देना बहुत जरूरी है। एडोलेसेन्स कार्यक्रम से निश्चित रूप से विद्यालय से जुड़ी सभी बालिका किशोरावस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगी साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में समझ पाएंगी।

Bihar news: जिले की 54 उच्च विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एडोलेसेन्स कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को एडोलेसेन्स से संबंधित अम्मा जी कहती है, पहेली की सहेली, एडोलेसेन्स कार्यक्रम क्या है, आदि कई प्रकार के वीडियो को दिखाया गया। जिससे सुगमता शिक्षिकाओं को एडोलेसेन्स के बारे में स्वयं बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके और वे विद्यालय की बालिकाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकेगी।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में ए०आर० पी० ओमप्रकाश गिरी ने महती योगदान दिया।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़ : असहाय लोगों को लिहाफ व कंबल बांटेगा ट्रस्ट
Next: Bihar news  : बेतिया बिहार में  23-24 दिसंबर को जिलास्तरीय युवा उत्सव-2021 का आयोजन किया जाएगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.