Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बिहार के वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के मंगूराह रेंज में फिर एक बाघिन का शव मिला

जनवाद टाइम्स 12 December 2021
IMG_20211212_141127
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में फिर एक बाघिन की मौत हो गई हैं।दो माह के अन्दर दो बाघिन की मौत से व न विभाग सकते में हैं लिहाजा अब वन विभाग के प्रबंधन पर भी सवाल खड़ा होने लगा हैं।

घटना मानपुर थाना क्षेत्र स्थित वीटीआर के जंगल में चक्रसन गांव के पास की हैं।देर शाम जंगल के पास ग्रामीणो ने बाघिन का शव देखा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद टाइगर रिजर्व के निदेशक के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को मंगुराहा रेंज ले जाया गया ।

IMG 20211212 141226

जहां आज बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया हैं।हालांकि आशंका जताई जा रही हैं कि बाघिन की मौत या तो जहरीले सांप के काटने से या फिर जहरीला पदार्थ खाने से हुआ हैं क्योंकि बाघिन के शरीर पर किसी तरह का कोई जख्म के निशान नहीं हैं और उसके सारे पार्ट्स सुरक्षित हैं।

बता दें कि बाघिन की उम्र लगभग 9 से 10 साल के बीच हैं और बाघिन दो बार बच्चो को जन्म भी दे चुकी हैं।वीटीआर के निदेशक हेमकांत राय की मौजुदगी में बाघिन का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद बाघिन का बेसरा फोरेंसिग लैब देहरादुन भेजा जाएगा।साथ हीं कैमरा ट्रैप में भी बाघिन का फोटो आया हैं जिसके आधार पर छानबीन की जा रही हैं कि बाघिन की मौत कैसे हुइ हैं।

Bihar news वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के मंगूराह रेंज में फिर एक बाघिन का शव मिला

वीटीआर के रघिया,मंगुराहा और गोवर्धना वन क्षेत्र में वनकर्मी और पदाधिकारी छानबीन कर रहें हैं , ताकि पता चल सके कि बाघिन की मौत कैसे हुई हैं।निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि दो दिन पहले हीं बाघिन की मौत हुई हैं। जिसके बारे में छानबीन की जा रही हैं कि वन विभाग के कर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते हैं फिर भी दो दिनो तक बाघिन के मौत की जानकारी कैसे नहीं हुई हैं।

बता दें कि 13 अक्टुबर को इसी क्षेत्र में एक बाघिन की मौत हो गई थी जिसके शरीर पर जख्म के निशान थे और फरवरी महिने में भी एक बाघिन की मौत हो गई थी लिहाजा एक के बाद एक बाघिन की मौत होने से वन विभाग भी सकते हैं।

बिहार के इकलौते वाल्मीकी टाईगर रिज़र्व को ख़ास गौरव प्राप्त है। जहां बाघों के रख रखाव अधिवास और हैबिटेट के कारण कुशल प्रशासक और बेहतर प्रबन्धन में इनकी संख्या 50 पार किये जाने की संभावना है लेकिन एक बार फ़िर 9 से 10 वर्ष आयु वाले बाघिन की मौत के बाद वन विभाग के व्यवस्था और कुशल प्रबंधन के दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं जिसका ज़वाब फिलहाल किसी के पास नहीं …।

Post navigation

Previous: Etawah News: गाय को बचाने में कार व मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी।
Next: Agra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों का हुआ विवाह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.