Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आज स्मार्ट सिटी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाए गए सभी ओपन एयर जिम की लगभग दो हजार से ऊपर मशीनों पर क्यू आर कोड लगाने का अनुमोदन दिया गया। इन क्यू आर कोड के माध्यम से किस मशीन का इस्तेमाल किस व्यायाम हेतु किया जा सकता है इसकी सारी जानकारी मिल सकेगी। इन क्यू आर कोड को स्कैन करने पर स्कैन करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल पर एक पेज खुल जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

 

IMG 20211211 WA0002स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत ऑटोमेशन ऑफ स्ट्रीट लाइट भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्ट्रीट लाइट्स को इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से लिंक किया जाएगा जिसके पश्चात शाम होते ही रोड की लाइट्स अपने आप जल जाएंगे एवं सुबह की रोशनी के साथ अपने आप बुझ जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को शीघ्र क्रियान्वित करने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किसी एक रोड का चुनाव कर दिसंबर अंत तक उस रोड पर इसे शुरू कराने का प्रयत्न करने को भी कहा है।

 

IMG 20211211 WA0003स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित की जा रही विभिन्न स्मार्ट रोड्स पर हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर खासी नाराजगी व्यक्त की एवं जिन रोड पर संतोषजनक कार्य नहीं हुए हैं उनकी कार्यदाई संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जो भी कार्यदाई संस्था डेडलाइन तक काम पूरा न करे उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए।

 

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुईबैठक में मंडलायुक्त ने मल्टी एक्टिविटी प्लेस्टेशन, सभी स्मार्ट रोड पर लगने वाले स्ट्रीट फर्नीचर तथा स्मार्ट स्कूल एवं स्पोर्ट हेतु विकसित किए जाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You may have missed