Prayagraj News :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

Prayagraj News :जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28415 वादों का किया गया निस्तारण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 11.12.2021 को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझ्ाौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा।

IMG 20211210 WA0047 राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। समस्त वाद कारियो से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अपने अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व संपन्न करा लें, जिससे उनके मुकदमो का निस्तारण किया जा सके।

 

Prayagraj News :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को यह जानकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह- द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।

You may have missed