Bihar news उन्नत समाज के निर्माण में एक एक महिला का शिक्षित और सशक्त बनना जरूरी:गरिमा

IMG-20211210-WA0014
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के संत तेरेसा प्लस टू स्कूल में ऑरेंज डे का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया का स्वागत वेलकम सॉन्ग व तालियां बजाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या सिस्टर रेखा ने कहा कि गरिमा देवी सिकारिया जी अपने आप में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उन्होंने राजनीतिक विरोध के बावजूद खुद को बार बार साबित करने का कार्य करके जमाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाया है।

IMG 20211210 WA0012वही समारोह की मुख्य अतिथि व वक्ता गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि उन्नत समाज के निर्माण में एक एक महिला का शिक्षित और सशक्त बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर से 10 दिसंबर तक महिलाओं सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प संयुक्त राष्ट्र संघ और हमारे देश की संसद ने भी एक मत से व्यक्त किया है।

 

IMG 20211210 WA0014 श्रीमती सिकारिया ने कार्यक्रम में भाग ले रही और शामिल छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समझदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से आप सब सशक्त बन पाएंगी।

 

Bihar news उन्नत समाज के निर्माण में एक एक महिला का शिक्षित और सशक्त बनना जरूरी:गरिमाक्योंकि जानकार और जिम्मेदार इंसान को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान व सफलता मिलती रही है। इसके अनेक उदाहरण गिनाने के साथ उन्होंने अपने अब तक के जीवन में स्वयं के अनुभव को भी साझा किया।

You may have missed