Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 10 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को उपलब्ध धन के सापेक्ष गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि करायें जा रहे निर्माण कार्यों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सेतु निगम एवं जल निगम के अधिकारियों के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जांच हेतु गठित टीम का अपेक्षित सहयोग न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों कार्यदायी संस्थाओं के सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211209 WA0082 उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। कोरांव में बन रहे अग्निशमन केन्द्र का निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण करायें जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को दिया है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता नहर प्रखण्ड को नहरों के सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी पहुंचाये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि सिल्ट सफाई के कार्यों को टीम द्वारा अनिवार्य रूप से सत्यापित करा लिया जाये।

 

IMG 20211209 WA0081 उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को विद्युत बकायें की धनराशि को शीघ्रता से भुगतान किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश संरक्षण केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गो संरक्षण केन्द्रों पर ठण्ड के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने साथ ही साथ भूसा एवं चारें की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया है।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नआयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रगति को और तेजी से किए जाने के निर्देश दिया है। वेल्नेस सेंटर के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: सीडीएस बिपिन रावत व जवानों को कैडल जलाकर दी श्रधांजलि 
Next: संभल न्यूज : सीडीएस बिपिन रावत व जवानों को कैडल जलाकर पेश की खिराजे अकीदत फलाहे हयात

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d