Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं ग्राम्य विकास की सेक्टोरल बैठक संपन्न हुई

IMG-20211208-WA0047
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज मंडल में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर उन परियोजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने आज कृषि एवं ग्राम्य विकास की सेक्टोरल बैठक आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में ली।

IMG 20211208 WA0046 विभाग वार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्युत विभाग की वसूली की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को अगली मंडलीय बैठक से पूर्व मंडल के टॉप 20 लंबित बिलों की सूची उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे की मंडलीय बैठक में संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर लंबित बिलों का भुगतान अति शीघ्र कराया जा सके।

 

 

IMG 20211208 WA0044इसी क्रम में उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा गोवंशों के भरण पोषण, टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग में आ रही समस्याओं की भी जानकारी ली तथा गोवंशों को पालने हेतु गो आश्रय स्थलों से घर ले जाने के इच्छुक व्यक्तियों को सरकारी परियोजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जा रही है या नहीं उसकी जानकारी उनके समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। जनपद फतेहपुर में ईयर टैगिंग का काम खासतौर पर पिछड़ा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई एवं अति शीघ्र काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

 

 

IMG 20211208 WA0047गत बैठकों में जनपदों में कराए जा रहे सभी रीबोर का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए थे। अतः मंडलायुक्त ने जिन रीबोर का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है उनकी सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन ठीक हुआ है या नहीं इसे क्रॉस चेक करने के लिए एक मंडलीय टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराया जाएगा और यदि सत्यापन में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही कराई जाएगी।

 

 

IMG 20211208 WA0045ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जिन गांवों में अभी तक पंचायत भवनों हेतु भूमि नहीं मिल पाई है वहां पर डीडी पंचायत के निर्देशन में अधिकारियों की टीम बनाकर संबंधित उप जिलाधिकारियों से संवाद करते हुए भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास करने के भी निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं।

 

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं ग्राम्य विकास की सेक्टोरल बैठक संपन्न हुईइसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित खेत-तालाब परियोजना, जिसके अंतर्गत कोई भी ग्रामीण अपने खेत में सरकारी मदद से तालाब खुदवा सकता है, के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने तालाब खुदाई के कार्य को कन्वर्जेंस के माध्यम से कराने का भी सुझाव दिया। इसके अंतर्गत ग्रामीण द्वारा खेत तलाब खुदवाने की इच्छा जताने पर मनरेगा के अंतर्गत तालाब खुदवाने का सुझाव दिया गया जिससे कि सरकारी पैसे की बचत हो सकेगी एवं ग्रामीणों की भी बेहतर मदद हो सकेगी।

बैठक में मंडलायुक्त ने बताया कि मंडलीय समीक्षा बैठक में केवल आवश्यक मुद्दों पर ही चर्चा की जाएगी अतः सभी अधिकारी इस सेक्टोरल बैठक का फायदा उठाते हुए जनपद स्तर की समस्याओं पर सेक्टोरल बैठक में ही चर्चा करें।

You may have missed