अम्बेडकर नगर न्यूजः नीलगाय को बचाने के चक्कर मे पिकप पेड़ से टकराई ड्राइवर व खलासी सड़क हादसे में बाल बाल बचे

अम्बेडकर नगर न्यूजः नीलगाय को बचाने के चक्कर मे पिकप पेड़ से टकराई ड्राइवर व खलासी सड़क हादसे में बाल बाल बचे
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे नीलगाय को बचाने के चक्कर में पिकप सवार ड्राइवर और खलासी सड़क हादसे में बाल बाल बच गए और पिकप पेड़ से टकराने के बाद खड़ी हो गई। गोरखपुर से पिकप स्वर थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहा था जहाँ ग्राम निकसपुर के आगे जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग पर एकाएक नीलगाय सड़क पर आ गयी ।तेज रफ्तार में जा रहे पिकप ड्राइवर ने नीलगाय को बचाना चाहा जिससे गाडिबक संतुलन बिगड़ गया और पिकप सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गयी अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी ।

IMG 20211208 WA0035 पिकप ड्राइवर राजू ने बताया घटना में दोनो लोगो को मामूली चोटें आई है यदि पिकप पेड़ से न टकराती और ब्रेक न लगा होता तो पिकप सड़क किनारे गहरी खाई में चली जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः नीलगाय को बचाने के चक्कर मे पिकप पेड़ से टकराई ड्राइवर व खलासी सड़क हादसे में बाल बाल बचेघटना के बाद लोगो की भीड़ जुट गई परन्तु दोनो लोगो को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली और जाको राखे साईंयां मार सके न कोय , वाली कहावत पूर्णतः सत्य साबित हुई ।

You may have missed