Agra News: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुंकार

Agra News: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुंकार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा लक्ष्य 2022 के आगरा आगमन को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अंतर्गत मंगलवार को कस्बा क्षेत्र के वैश्य समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अति आवश्यक कार्यक्रम एवं मीटिंग का आयोजन किया जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

 

IMG 20211207 WA0093 आपको बता दें कि जनपद आगरा के हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में विशाल वैश्य महाकुंभ होने जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के वैश्य एकता परिषद संगठन के समस्त सदस्य भागीदारी लेने जा रहे हैं इसी के सापेक्ष में मंगलवार को कस्बा में नीरज हीरो एजेंसी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2022 में वैश्य समाज की भागीदारी को लेकर अपनी बात कही उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर पार्षद तक के चुनाव में वैश्य समाज अपनी भागीदारी करें क्योंकि वैश्य समाज अपना राजनीतिक वजूद खोता जा रहा है अतः हम सभी वैश्य समाज के लोगों को जागरुक करने और बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए विशाल वैश्य महाकुंभ का आयोजन रखा गया है।

 

Agra News: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुंकारकार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश सचिव उमेश अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय सिंघल, संजय गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नीरज गुप्ता, श्याम गुप्ता ,गोपाल गुप्ता आदि समाज के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आगामी वैश्य महाकुंभ में भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

You may have missed