Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :इलाहाबाद डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया

जनवाद टाइम्स 4 December 2021
प्रयागराज न्यूज़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावें और आपत्तियां प्राप्त करने की अन्तिम तिथि कल (05 दिसम्बर)
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

शनिवार 4 दिसंबर को इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से लखनपुर साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया I जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन शुरू की गई है , जिसके द्वारा घर घर एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र जहाँ पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है एवं सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग की सुविधाएँ सेवा प्रदान कराई जाएगी I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ सिंह मौर्य द्वारा बताया गया कि मोबाइल वैन के जरिए लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा ।

 

IMG 20211118 WA0068 1जिससे की ग्रामीण इलाकों में लोग बैंक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें । अभी तक बहुत से ग्रामीण क्षेत्र के किसान ए0टी0एम0 से वंचित थे यह ए0टी0एम0 वैन से अब किसान भाई भी पैसा निकाल सकेंगे I कार्य क्रम को मोहम्मद बिलाल अनुभाग अधिकारी विकास के द्वारा भी सम्बोधित किया गया I उन्होंने कहा कि इससे गांवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अलग-अलग गावों में डोर स्टेप पर बैंकिंग संबंधी सारी सुविधाएं मिल सकेंगी । कार्यक्रम में 10 लोगो के ऑन स्पॉट माइक्रो ए0टी0एम0 के माध्यम से खोले गए एवं 6 लोगो को सदस्य बनाते हुए नवीन के0सी0सी0 वितरित गए I

 

प्रयागराज न्यूज़ :इलाहाबाद डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गयासमिति जोकि विगत 12 वर्षों से बंद पड़ी थी उसको अध्यक्ष द्वारा शरू की गयी जिसके माध्यम से किसानो को यूरिया एवं डी0ए0पी वितरित की गयी I किसान अपनी जरूरत के मुताबिक अपने डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकेंगे I कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक शशिकांत द्वारा माइक्रो ए० टी० एम० द्वारा किसानो के खाते खोले गए एवं बिजली के बिल भी जमा कराये गए किसानो के डायरेक्ट के० सी० सी० के माध्यम से ऋण वितरण भी किया गया I

 

प्रयागराज न्यूज़ :इलाहाबाद डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गयासचिव शाखा प्रबंधक मुंडेरा शाखा शशिकांत द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल वैन भारत सरकार के गो डिजिटल कार्यक्रम के अंतर्गत मिली है I राम आसरे यादव उप-महाप्रबंधक बैंक , सहायक विकास अधिकारी, शरदचंद्र शाखा प्रबंधक ,तुषार कांत अनुभाग अधिकारी प्रशासन , महेंद्र कुमार , उमाकांत , अमित द्विवेदी, मुख़्तार अहमद , इरफ़ान अहमद आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे I

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव पर ज्वाला देवी विद्यालय सुभाष नगर मंफोर्डगंज द्वारा तिरंगा यात्रा पथ संचलन का सफल आयोजन किया गया
Next: प्रयागराज न्यूज :उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया तथा मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.