Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने माघ मेला-2022 की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की

IMG-20211130-WA0035
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला-2022 की तैयारियों की प्रगति के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेला-2022 कोे दिव्य, भव्य तथा सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियांे को समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, मेला प्राधिकरण, गंगा प्रदूषण सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20211130 WA0037 1 उन्होंने कहा कि कार्य को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। मण्डलायुक्त ने पार्किंग एवं टैªफिक व्यवस्था के सम्बंध में भी व्यवस्थित कार्य योजना के अनुसार कार्य कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र की बसावट में कोविड-19 से सम्बंधित मानकों का ध्यान रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा।

 

IMG 20211130 WA0035 उन्होंने पीडब्लूडी को नदी के कटान को देखते हुए सर्वे कर सही जगहों पर पाण्टुन पुलों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराये जाने के निर्देश दिये है साथ ही चकर्ड प्लेट बिछाये जाने कार्य को भी तेजी के साथ कराये जाने के लिए कहा है।

 

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने माघ मेला-2022 की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा कीउन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी कार्य योजना के अनुसार कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय, एस0पी0 टैªफिक, अपर आयुक्त श्री एम0पी0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।