Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसम्बर

जनवाद टाइम्स इटावा 28 November 2021
Prayagraj News : Chief Minister's mass marriage scheme program organized on 5 December

Prayagraj News : Chief Minister's mass marriage scheme program organized on 5 December

Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में सामूहिक विवाह हेतु दिनांक 05.12.2021 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के निवासी नगर निगम /टाउन एरिया के निवासी नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवासी विकास खण्डों में सामूहिक विवाह हेतु अधिक से अधिक संख्या में शासन की इस अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठायें। योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह हेतु पात्रता में प्रमुख रूप से कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विवाह हेतु कन्या की आयु शादी की तिथि से 18 वर्ष एवं वर (लड़के) की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

आवेदक की वार्षिक आय सीमा रू0 2 लाख से कम होनी चाहिए। कन्या का स्वयं के नाम से बैंक खाता होना चाहिए। आवेदक, वर व कन्या का आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र (आयु प्रमाण किये जाने हेतु ) होना चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के पास जाति प्रमाण-पत्र होना चाहिए। सामूहिक विवाह हेतु विधवा महिला की पुत्री, स्वयं विधवा व तलाकशुदा का पुनर्विवाह, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता दी जायेगी। योजनान्तर्गत कुल धनराशि रू0 51,000/-प्रति जोड़े पर व्यय की जाती है जिसमें से रू0 35,000/- लड़की के बैंक बचत खाते में स्थानान्तरित की जाती है। विवाह सामाग्री रू0 10,000/- का सामान दिया जाता है तथा रू0 6,000/- प्रति जोड़ा भोजन, बिजली-पानी, टेंट व्यवस्था पर व्यय किया जाता है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: नीलकंठ गंगा परिक्रमा पदयात्रा पूर्ण होने के अवसर पर पदयात्रियों का किया गया स्वागत
Next: मेरठ न्यूज: गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने देश में गरीबों की गरीबी दूर करने के लिए संस्था में नियुक्त किए पदाधिकारी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260406-WA0012
  • Jobs

लखनऊ Today News: अलीगंज ITI में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, 26 हजार तक सैलरी का मौका

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में नालों की सफाई अभियान शुरू
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया Today News: मुख्य नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर गरिमा देवी सिकारिया का सख्त आदेश

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
IMG-20260406-WA0009
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिम चम्पारण Today News: हृदय रोग से पीड़ित 38 बच्चों को IGIC पटना भेजा गया, बाल हृदय योजना से मिल रहा बेहतर इलाज

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिम चम्पारण Today News: भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस छवि बिगाड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, जांच शुरू

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • लखनऊ Today News: अलीगंज ITI में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, 26 हजार तक सैलरी का मौका
  • बेतिया Today News: मुख्य नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर गरिमा देवी सिकारिया का सख्त आदेश
  • पश्चिम चम्पारण Today News: हृदय रोग से पीड़ित 38 बच्चों को IGIC पटना भेजा गया, बाल हृदय योजना से मिल रहा बेहतर इलाज
  • पश्चिम चम्पारण Today News: भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस छवि बिगाड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, जांच शुरू
  • वैशाली Today News: राजापाकर CHC में लापरवाही, नवजात के जांघ में टूटी सुई छोड़ दी, हालत बिगड़ने पर रेफर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.