Bihar news दलित महिला के साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर हुई अश्लील हरकत कि जांच हो – विधायक

Bihar news दलित महिला के साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर हुई अश्लील हरकत कि जांच हो - विधायक
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो चल रहा है जिसमें एक दलित महिला न्याय के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर गयी हुई है जहां उस महिला के साथ एक पुरूष द्वारा अश्लील हरकत करतें हुए देखा जा रहा है, उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने उक्त वीडियो और उस घिनौना हरकत जैसी घटना की राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है और साथ ही उस महिला को सुरक्षा देने के साथ साथ न्याय करने की मांग किया है, और दोषी को कठोर दंड देते हुए जेल में बंद किया जाए,
माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर भी कोई महिला सुरक्षित नहीं है ।

 

Bihar news दलित महिला के साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर हुई अश्लील हरकत कि जांच हो - विधायक

इससे यह अंदाज लगाया जा सकता हैं कि भाजपा- जदयू के शासन में महिलाऐं कितना सुरक्षित है,राज्य में स्थिति भयावह बनीं हुईं हैं आये दिन महिलाओं और बच्चियों पर यौन उत्पीड़न और हिंसा हो रहा हैं और नीतीश सरकार और प्रशासन आंख बंद कर सत्ता के नशे में चूर हैं,

 

Bihar news दलित महिला के साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर हुई अश्लील हरकत कि जांच हो - विधायक

माले विधायक ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातर बढ़ रहे हैं, इस बात की गवाही बिहार पुलिस के खुद के आकड़े बता रहे हैं। कम से कम 100 महिलाओं का हर महीने बलात्कार हो रहा है। राज्य में महिलाओं को लेकर अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
अभी हाल में ही कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं जो बिहार की भाजपा-जेडीयू गठबंधन सरकार के राज में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठा रही हैं।

Trending News