Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय सचल पुस्तक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 23 November 2021
Prayagraj News: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय सचल पुस्तक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जनपदों में उत्तर प्रदेश सचल पुस्तक परिक्रमा-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम जनपद प्रयागराज में दो दिवसीय सचल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 23 व 24 नवम्बर 2021 तक किया जा रहा है। इस पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के कर-कमलों से 23 नवम्बर, 2021 को किया गया है।

 

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय सचल पुस्तक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सचल पुस्तक प्रदर्शनी प्रयागराज के विभिन्न स्थानों जैसे- इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर, आनंद भवन, कलेक्टेªट परिसर आदि पर उपस्थित रहेगी। इस पुस्तक परिक्रमा में स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले महापुरूषों के जीवनचरित के अतिरिक्त ज्ञान-विज्ञान एवं साहित्य की रोचक पुस्तकें उपलब्ध है। इन पुस्तकों से आमजन मानस के साथ-साथ बच्चे, विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षाविद आदि लाभान्वित होंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी पुस्तकों का विशिष्ट संकलन प्रदर्शित किया गया है। एन0बी0टी0 के उत्तर प्रदेश पुस्तक प्रोन्नयन केन्द्र, लखनऊ से जुड़े अधिकारी व्यापार प्रतिनिधि/सहयोगी/वितरक/पुस्तकालयाध्यक्षों से मुलाकात/चर्चा हेतु उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने कुछ पुस्तकें भी खरीदी।

 

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय सचल पुस्तक प्रदर्शनी का किया उद्घाटननेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पुस्तक प्रोन्नयन एवं प्रकाशन के क्षेत्र में कार्यरत है। नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया 51 भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन एवं वितरण करता है। ट्रस्ट विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से देशभर में सचल पुस्तक प्रदर्शनी सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पुस्तकों को सुलभ करने में कार्यरत है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने माघ मेला-2022 की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की
Next: Prayagraj News :मा0 मंत्री डाॅ महेन्द्र सिंह ने डीही राजवाहा के पुनस्र्थापना के कार्य का किया शिलान्यास एवं टोंस पम्प नहर के आधुनिकीकरण परियोजना के कार्य का किया लोकार्पण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.