Etawah News: समाधान दिवस में 20 शिकायत प्राप्त, निस्तारण एक का ही

IMG-20211120-WA0017
Share News

आशीष कुमार

इटावा। विकास खंड जसवंतनगर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें सक्षम अधिकारी को प्राप्त हुई। सभी शिकायतें सुनने के बाद मौके पर मात्र एक शिकायत का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शनिवार को मॉडर्न तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम नम्रता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। स्थानीय सहित दूर दराज से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतों को एसडीएम के समक्ष रखा। सभी शिकायतों को सुनने के बाद मौके पर मात्र एक शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निर्धारित दिनों के अंदर निस्तारित करने के निर्देश प्राप्त शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से अधिक शिकायत रही। शिकायतों में धर्मेंद्र कुमार पाल ने नगला सलहैदी में चकरोड पर अबैध अतिक्रमण हटाने की मांग की, कुडॉखर के सुरेंद्र सिंह ने शौचालय के पैसे नहीं आने की शिकायत की। विनोद जैन ने मलाजनी में अवैध कब्जा हटाने की शिकायतकी, सुनील कुमार ने हाईवे पर नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला को पटवाये जाने की मांग की। इस मौके पर तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Trending News