Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: करनपुरा इलाके में 15 वर्षीय नाबालिक की हत्या का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

जनवाद टाइम्स इटावा 14 November 2021
Etawah News: Police revealed the murder of 15-year-old minor in Karanpura area

Etawah News: Police revealed the murder of 15-year-old minor in Karanpura area

Share News
       

संवाददाता : महेश कुमार

इटावा: नाले से किशोरी का शव बरामदगी के तीसरे दिन रविवार को घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया। करनपुरा कोरियन टोला की रहने वाली किशोरी से बस्ती के ही एक युवक ने अपने घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। जब किशोरी ने इसकी शिकायत अपनी मां से करने की बात कही, तो इससे घबराकर युवक ने पहले गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर संदेह मिटाने के लिए उस पर चाकू से वार किया। इसके बाद शव को पहले फ्रिज में छिपा दिया फिर मौका पाकर नाले में फेंक दिया था। दोनों करीब दो माह से एक दूसरे के संपर्क में थे। इसी भरोसे में 10 नवंबर को युवक उसे बहला कर अपने घर पर ले गया था। घर पर ले जाने की यही निकटता एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी फुटेज से उस पर पुलिस का शिकंजा कसता चला गया। मामले में सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद बरती गई उदासीनता के लिए जिम्मेदार टीटी चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

किशोरी के शव बरामदगी के बाद से ही पुलिस जल्द राजफाश के लिए जुटा था। इसके लिए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने तीन टीमें गठित की थीं। आइजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह और महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह के नेतृत्व वाली तीन पुलिस टीमें सक्रिय थीं। विवेचना के क्रम में मृतका के स्वजन के बयानों एवं इलेक्ट्रानिक, मैनुअल एवं परिस्थिति जन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध प्रतीत होने पर मुहल्ले के ही युवक अमित कुमार शंखवार से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई।

उसके बयानों एवं मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट में अमित के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या, सुबूत छिपाने की धारा के साथ ही पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक रस्सी, मृतका की चप्पल, एक-एक चादर, चटाई, आरोपित का एक-एक लोवर, टी शर्ट, एक टावेल के अलावा घटनास्थल की नाले के पास आरोपित के बाल सैंपल, काटन स्लैब ब्लड, घर के फ्रिज से काटन स्लैब ब्लड, रस्सी (गले में बंधी रस्सी मिलान हेतु बची रस्सी) बरामद की गई।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जसवंतनगर की कमेटी घोषित, अनवर राना अध्यक्ष, अनूप कुमार महामंत्री, दीपक यादव कोषाध्यक्ष बने
Next: Etawah News: कैला गमा देवी मंदिर महंत के पार्थिव शरीर को भू-समाधि दी गई।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.