Etawah News: Committee of All India Industry Trade Board, Jaswantnagar declared, Anwar Rana President, Anoop Kumar as General Secretary, Deepak Yadav as Treasurer
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुठ ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में आज जसवंतनगर व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें अनवर राना को अध्यक्ष एवं अनूप कुमार को महामंत्री दीपक यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राकेश कुमार मेहंदी हसन आधार यादव विवेक यादव को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया एवं त्रिलोकी नाथ गुप्ता शाहरुख जावेद विपिन को मंत्री बनाया एवं शिवम गुप्ता अनीस राना अतुल कुमार को सदस्य घोषित किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप बंसल के निर्देशन पर व्यापारी जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज जसवंतनगर इकाई का गठन किया गया जिन व्यापारियों को आज जिम्मेदारी दी गई है वह तन मन धन से व्यापारी समाज की सेवा करेंगे एवं व्यापार मंडल को मजबूत करते हुए व्यापारियों की हर समस्या के लिए हमेशा तैयार रहेंगे जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में व्यापारी पंचायत आयोजित की जा रही हैं जिसमें व्यापारियों की प्रमुख मांगों पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल किया जाए 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए ऑनलाइन शॉपिंग पर नकेल कसी जाए।
व्यापारियों को राजनीतिक हिस्सेदारी देते हुए रजिस्टर्ड व्यापारियों को विधान परिषद में पहुंचाया जाए ईट भट्टा कपड़ा जूता पर बढ़ाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए व्यापारी को टैक्स कलेक्टर की का सम्मान किया दिलाएगा। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में लखनऊ के बाद 19 नवंबर को राम की नगरी अयोध्या में व्यापारी पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में इटावा के व्यापारी शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जसवंत नगर विधानसभा अध्यक्ष रामवीर यादव विधानसभा महामंत्री डॉक्टर रामबरन यादव जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी जिला मंत्री इकरार अहमद युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आकाशदीप गौर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।