Etawah News : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अंतिम यात्रा निकालने पर भिड़े कोंग्रेस और हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ता।

Etawah News: Congress and Hindu Seva Samiti workers clashed over the funeral procession of former Union Minister Salman Khurshid.

Etawah News: Congress and Hindu Seva Samiti workers clashed over the funeral procession of former Union Minister Salman Khurshid.

Share News

संवाददाता : महेश कुमार

इटावा: 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर नगर पालिका पर स्तिथ कोंग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कोंग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद की लिखी किताब Sunrise Over Ayodhya Netionhood in our times में लिखे वक्तव्यों को लेकर हिन्दू सेवा समिति द्वारा सलमान खुर्शीद की शव यात्रा निकाली जा रही थी किन्तु कांग्रेसिजनों द्वारा इस शवयात्रा का विरोध किया गया तो हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं कोंग्रेस के कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हो गई।

Etawah News: Congress and Hindu Seva Samiti workers clashed over the funeral procession of former Union Minister Salman Khurshid.

कोंग्रेस का आरोप है कि यह शव यात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर हो रहे कार्यक्रम को खराब करने के लिए बीजेपी के इशारे पर निकाली जा रही थी अंतिम यात्रा। वहीं हिन्दू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कोंग्रेसियों पर सनातन धर्म के ख़िलाफ़ काम करने का आरोप लगाया। मामला ज्यादा बढ़ने पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाल टीपी वर्मा समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुँचा एवं एसपी सिटी  कपिल देव सिंह के आस्वासन पर मामला शांत हुआ ।

Trending News