Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 12 November 2021
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली के साथ-साथ विकास प्राथमिकता के कार्यों की प्रगति के सम्बंध में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर से सम्बंधित विभागों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाणिज्य कर विभाग, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, परिवहन, विद्युत विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, मण्डी समिति सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ की वसूली कम पाये जाने पर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। परिवहन विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर आरसी की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बाट माप विभाग को सक्रियता के साथ घटतौली पर रोक लगाने व छापे के दौरान घटतौली करते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की लगातार कार्यवाही करते रहने के लिए कहा है साथ ही विशेष अभियान चलाकर पेट्रोल पम्पों में घटतौली की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिये है।

 

IMG 20211112 WA0026 सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त नहरों में सिल्ट सफाई एवं नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समय से सिल्ट की सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचाये जाने के निर्देश दिये है। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जनपदों में अभियान चलाकर गड़्ढ़ों को भरने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ में अस्वीकृत किये गये दावों की संख्या अधिक होने पर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसानों का नुकसान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर उनके दावों की पड़ताल कर पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित कराने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए

 

IMG 20211112 WA0022मण्डलायुक्त ने जनपद कौशाम्बी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति कम पाये जाने पर उसे और बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने पेयजल योजनाओं के तहत कराये जा रहे कार्यों में जनपद कौशाम्बी में पेयजल योजना की प्रगति खराब पाये जाने पर कहा कि अभी तक जिन योजनाओं को आरम्भ नहीं किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द शुरू करायें। वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन एवं विधवा पेंशन के सत्यापन के कार्य को जल्द से जल्द निस्तारित कराकर पात्रों को पेंशन योजना से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने प्राप्त आवेदन पत्रों के सत्यापन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराकर पात्रों को योजना से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।

 

IMG 20211112 WA0024पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने मण्डलों में चिन्हित बच्चों की संख्या कम होने पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे जो कुपोषित है, उन सभी को इसका लाभ दिलायें, इसके लिए मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को इसकी मानीटरिंग करने को मण्डलायुक्त ने कहा है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने संविदा पर रखे जाने वाले चिकित्सकों की शत-प्रतिशत नियुक्ति न पाये जाने पर रिक्त संविदा चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211112 WA0025आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहे गोल्डेन कार्ड की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में पात्र लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को इसकी मानीटरिंग करते रहने के निर्देश दिये है।

 

IMG 20211112 WA0022मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों में वैक्सीनेशन सेंटरों पर सभी चिकित्सकों व स्टाफ को समय से उपस्थित रहने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को लगातार वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने हैण्डपम्पों के रिबोर व मरम्मत का सोशल आॅडिट कराने के साथ-साथ जेई से भी इसक वैरिफिकेशन कराने के लिए कहा है तथा इसके अभिलेख बनाकर सुरक्षित रखने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त द्वारा ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति सही न पाये जाने पर तेजी लाने के निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रतापगढ़ में कराये जा रहे कार्य की प्रगति धीमी होने पर जनवरी माह तक इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्य में जनपद फतेहपुर में अंदौली वार्ड में हाईस्कूल भवन निर्माण के बन जाने के बाद भी हैण्डओवर की कार्रवाई में देरी किये जाने पर नाराजगी जताते हुए मण्डलायुक्त ने जल्द से जल्द हैण्डओवर की कार्रवाई किये जाने के लिए कहा है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ में राजकीय पाॅलिटेक्निक के निर्माण में बजट होने के बाद भी कार्य में देरी पर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये है।

 

प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्नसाथ ही प्रतापगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र टिकरी मानधाता के निर्माण कार्य को धनराशि आवंटित होने के उपरांत भी कार्य न शुरू न कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्य को तुरंत शुरू कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज श्री संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डाॅ0 नितिन बंसल, जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री सुजीत कुमार, जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे सहित अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगणों के साथ ही संयुक्त विकास आयुक्त एवं अन्य विभागों के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news 24 घंटे के अंदर लूट की रुपैया के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार
Next: Etawah News: एसडीएम के निर्देशन में राशन कोटा हुआ सीज।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.