Agra News: जनसभा में सपा पर बरसे प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा कहा भाजपा ही बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

IMG-20211110-WA0049
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: जनपद आगरा के बाह ब्लॉक क्षेत्र के नरहोली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब परिवारवाद की राजनीति खत्म हो चुकी है । पहले सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए भी एक परिवार के लोग ठेका ले लिया करते थे ।

 

IMG 20211110 WA0049मगर जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से चाहे नौकरियों की बात करें या अन्य योजनाओं की हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।अब उत्तर प्रदेश में आम लोगों की सरकार है । उन्होंने 2022 के चुनाव में फिर से भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। टीम मोदी के रणनीतिकार ए के शर्मा ने बाह के नरहौली में जनसभा के दौरान सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। नौकरशाह से नेता बने अरविंद शर्मा ने सपा का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के लोगों ने ही प्रदेश को लूटने का काम किया है ।

 

IMG 20211110 WA0051ब्रज क्षेत्र के प्रवास के दौरान बुधवार को नहरौली गॉव में आयोजित जनसभा में हजारों लोगों की मौजूदगी देख कर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य ए. के. शर्मा उत्साहित नजर आए। जनसभा के बाद प्रेस वार्ता में आसुउद्दीन ओवैसी व राम अचल राजभर जैसे नेताओं के छोटे दलों के सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जन समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ही पहले से भी अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

 

IMG 20211110 WA0046वही हमारा उत्तर प्रदेश के नारे के बारे में उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति के अंदर हमारे की भावना जागृत होगी तो वह प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगा। भारतीय जनता पार्टी 2022 में भी सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

 

जनसभा में भीड़ को देख गदगद दिखे प्रदेश उपाध्यक्ष

जनसभा को संबोधित करने के लिए आए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा सभा में हजारों की भीड़ देखकर गदगद नजर आए।जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहां कि इतनी भीड़ वह काफी समय के बाद देख रहे हैं।अभी किसानों के काम का समय चल रहा है ।

 

Agra News: जनसभा में सपा पर बरसे प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा कहा भाजपा ही बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकारबावजूद इसके हजारों की संख्या में किसानों का जनसभा में पहुंचना आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में पहले की भांति ही भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।

Trending News