अम्बेडकर नगर न्यूजःहम सब को ईश्वर द्वारा प्राप्त परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिए

अम्बेडकर नगर न्यूजःहम सब को ईश्वर द्वारा प्राप्त परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिए
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

जहां प्रेम है वही रामायण है और जहां अधिकार दिखाते हैं वही महाभारत है ।ईश्वर ने जीव को मात्र कर्म करने का अधिकार दिया है हानि लाभ जीवन मरण यश अपयश सब अपने हाथ में लिया है व्यक्ति को निरंतर अपना कर्म करते रहना चाहिए । राम रसपान करने से त्याग प्रेम और संयम की भावना जागृत होती है जिससे परिवार और समाज उन्नति करता है ।

 

IMG 20211109 WA0040श्री राम कथा के आठवें दिन साध्वी राधिका किशोरी ने परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को ईश्वर द्वारा प्राप्त परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिए एक दूसरे के प्रति त्याग की भावना होनी चाहिए ।भरत जी को राज्य सुख प्राप्त होने के बाद भी अपने बड़े भाई प्रभु राम की चिंता रहती थी।कथा वाचिका ने अपने मार्मिक वर्णन में रामकथा के विभिन्न कांडों पर प्रकाश डाला।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःहम सब को ईश्वर द्वारा प्राप्त परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिएआलापुर क्षेत्र थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत लालमनपुर ऊँचेडीह निकट श्री आदिशक्ति मां परमेश्वरी धाम पर हो रही नौ दिवसीय रामकथा ।इस मौके पर कार्यक्रम में आलापुर विधायक अनीता कमल ,शैलेंद्र शुक्ला मार्केटिंग इंस्पेक्टर, जवाहिर दुबे, संतोष दुबे ,संगीता दुबे, बच्चू लाल भारती ,विवेक सिंह ,हरी प्रसाद पांडे, श्रीकांत मिश्र ,मनोज दुबे, रूद्र प्रताप ,सूर्य प्रकाश दुबे, हनुमान दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News