Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 November 2021
Etawah News: India Development Council Etawah Tulsi organizes Rangoli Make Deep Decorate Competition at Pankuvar International School

Etawah News: India Development Council Etawah Tulsi organizes Rangoli Make Deep Decorate Competition at Pankuvar International School

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा मे भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के विधार्थियो ने कुम्हार की माटी से बनाये गए दीपको का प्रयोग करने का आम नागरिको को संदेश देने को अपने हाँथो से सुंदर रंगो से अपने दीप सजाकर सभी सदस्यों व अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी दरवेश कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि समूचे राष्ट्र में दीप जलाकर माटी के, पर्यावरण की हम मिलकर करें सुरक्षा। त्याग करें पटाखों का हम, अपनों के घर खुशियां लाएं यही संदेश देने का प्रयास आज प्रतियोगिता के आयोजन द्वारा किया गया है।

Etawah News: India Development Council Etawah Tulsi organizes Rangoli Make Deep Decorate Competition at Pankuvar International School

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तुलसी की संरक्षिका चंद्रमुखी दुबे ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही *कठिन कार्य है इतने सुंदर सजे दीपो में से किसी को स्थान प्रदान करना अतः सभी प्रतिभागियों को सराहनीय प्रयास के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के ही बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोली भी बनाई। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य करता है।

Etawah News: India Development Council Etawah Tulsi organizes Rangoli Make Deep Decorate Competition at Pankuvar International School

विद्यालय के प्रबंध निदेशक कैलाश यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये, तुलसी शाखा ने सभी प्रतिभागियों को रश्मि यादव के सहयोग से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संचालन नीलिमा चौधरी ने किया। इस प्रतियोगिता के समापन पर तुलसी अध्यक्ष अंजू चौधरी ने मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू सिंह, अनीता सिंह, श्यामला पांडे सहित समस्त तुलसी सदस्यों व विद्यालय परिवार का सराहनीय रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: चौ.सुघर सिंह एजुकेशनल अकेडमी के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की दो दिवसीय रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता सम्पन्न।
Next: मेरठ न्यूज: विस्फोटक सामग्री से निर्मित 13 पेटी पटाखे सहित अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.