Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: फीट फाउंडेशन की तरफ से बच्चो को फ्री शिक्षा, व डोनेशन कैम्प लगाया

जनवाद टाइम्स इटावा 31 October 2021
IMG-20211031-WA0090
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

फीट फाउंडेशन की तरफ से आज रोहता रोड व थापरनगर व शास्त्री नगर में बच्चो को फ्री शिक्षा देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते थापरनागर और रोहता रोड पर सभी के बीच एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। और साथ ही रोहता रोड के बच्चो से दीपक पेंट करवाए गए। जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया। फीट फाउंडेशन के फाउंडर ईशान चावला जी ने बताया की इन दीपक के सेल होने के बाद जो भी पैसा बचेगा। वो पैसा गरीबों के लिए खाने में इस्तेमाल किया जाएगा। इन दोनो प्रतियोगिता में बच्चो ने इनाम भी जीते। फीट फाउंडेशन की इस पहल ने बच्चो के अंदर शिक्षा को लेकर एक अजीब सी चमक जाग्रत कर दी है। सभी बच्चे इधर उधर ना जाकर शिक्षा की और ध्यान दे रहे हैं। फीट फाउंडेशन के तरफ से महीने में चार बार अनगिनत लोगो को खाना खिलाया जाता है। महिलाओं के लिए भी अलग से कैंप लगाया जाता है। बच्चो को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। किताबे दी जाती है। व्रक्षारोपण भी करते हैं। मेरठ शहर में कुछ संस्थाएं गरीबों के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रही है। कुछ संस्थाएं गरीबों के शिक्षा पर जोर दे रही है। कुछ गरीबी दूर करने में मदद कर रही है। मेरठ शहर में देखा गया है की काफी लोग मंदिर के आस पास व नालों के किनारे झोपड़ पट्टी बांध कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी जगह में जीवन यापन करना कितना कठिन होता है। यह बात हर कोई नही समझ सकता है। जैसे की ऐसी जगह पर बच्चे और बड़े भी स्वस्थ नही रह सकते है। और ऐसी जगह पर रहने बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी आदमी इनके पास जाना पसंद नहीं करता है। लेकिन मेरठ शहर की एक ऐसी संस्था जो अपने दिल से सारे फर्क मिटाते हुए इन गरीब बच्चो को अपने गले लगा रहे हैं। जिसका नाम है फेटे फाउंडेशन। जो गरीबों की झोपड़ पट्टी में जा जाकर उनको भोजन कपड़े आदि चीजे प्रदान कर रही है। इसका सबूत आप देख सकते हैं। की शाम के समय में यह संस्था गरीब लोगो को खाना वितरण किया। ताकि कोई भी गरीब भाई बच्चा किसी भी वजह से भूखा ना सोए। यह गरीब लोग दो वक्त की रोटी के सड़को पर भीख मांगते हैं। कोई किसी के यहां बर्तन साफ करता है। कोई कुछ करता है कोई कुछ करता है। फिर भी बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो पाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ही फेटे फाउंडेशन पूरे दिल से सड़क पर उतरी है। ताकि किसी भी गरीब इंसान को कोई परेशानी ना हो।

Meerut News: Free education to children, and donation camp organized by Feet Foundation

फीट फाउंडेशन ने चलाया डोनेशन कैंप।

हमारे देश में आज भी अनगिनत संख्या में गरीब लोग बहुत ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे है। जिनके पास आज भी सही पहने के लिए कपड़े नही है। खाने के लिए खाना नही है। बच्चो को शिक्षा देने के लिए पैसे नहीं है। जिस कारण यह लोग घुट घुट कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। और एक हम छोड़ कर चले जाते हैं। शिक्षा ना मिल पाने के कारण इनके बच्चे सड़को पर भीख मांगते हैं। इधर उधर भटकते रहते हैं। सिर्फ क्यों बस दो वक्त की रोटी के लिए और कपड़ो के लिए। कोन है इनका सहारा। कोन थामेगा इनका हाथ। ऐसी गंभीर परिस्थिति के बीच एक ऐसा इंसान जिसने अपने कदम और अपना हाथ इन गरीब लोगो की बढ़ाया। जिन्होंने इन गरीबों को अपने गले लगाया। इनको अपना समझा। उनका नाम है। *फीट फाउंडेशन फाउंडर श्री ईशान चावला जी।* आज ईशान चावला जी ने मेरठ शहर के माधव पुरम क्षेत्र में डोनेशन कैंप लगाया। इस कैंप में लोगो ने गरीबों के लिए पहने के लिए कपड़े, खाने का सामान, सर्दी के मौसम के लिए रजाई, कंबल आदि सामान दान किया। यह सारा सामान 03 नवंबर को गरीबों को बाटा जायेगा। ईशान चावला जी का कहना था की जब हम 1000 की जींस पहन सकते है। तो क्या हम इन गरीबों के लिए कुछ नही कर सकते है। जो बेचारे बिना कपड़ो के रहते है। अगर हम इनको नए कपड़े नही दे सकते हैं। तो क्या हुआ। कुछ पुराने कपड़े तो दे सकते है। जिससे की इनके चेहरे पर मुस्कान आ सके।

Post navigation

Previous: Etawah News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा लड़की को 36 घंटों में किया परिजनों के सुपुर्द।
Next: Etawah News : वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त 630 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.