Etawah News: साइबर सेल की मदद से सिपाही के खाते से पार हुए 38 हजार रूपये बापस

Etawah News: With the help of cyber cell, 38 thousand rupees crossed from the soldier's account back
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: साइबर फ्रॉड से अब पुलिस विभाग भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा। क्योंकि साइबर फ्रॉड के चंगुल में आने से इटावा जिले में तैनात एक सिपाही भी इन साइबर ठगों का शिकार हो गया और बैंक खाते से 38 हजार रुपये पार हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर सिपाही को खुद के साथ साइबर ठगी होने का पता चलने पर इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल में दर्ज कराई गई। जिस पर साइबर सेल ने कार्रवाई की तो सिपाही के बैंक खाते में पार हुई रकम से 18 हजार रुपए वापस आ गए। बाकी रकम की वापसी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

Etawah News: With the help of cyber cell, 38 thousand rupees crossed from the soldier's account back

इटावा पुलिस ऑफिस के आंकिक शाखा में तैनात सिपाही नवीन पालीवाल के बैंक खाता से 13 अक्तूबर को साइबर ठगों ने 38 हजार रुपये पार कर दिए थे। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर सिपाही को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में साइबर सैल को प्रार्थना देकर ठगी की सूचना दी। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने बैंक के अधिकारियों के बात की। साथ ही सिपाही नवीनी अग्रवाल के रुपयों को वापस दिलाने का प्रयास शुरू किया। साइबर सेल के प्रयास से 14 दिन बाद बैंक खाते में निकली 38 हजार रुपयों में से 13 हजार रुपए वापस आ गए। साइबर सेल प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही नवीन पालीवाल का बाकी पैसा भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने इस गुडवर्क के लिए साइबर सेल टीम को शाबाशी दी है।

You may have missed