मेरठ न्यूज: आगामी त्यौहार के चलते बाजार में लौटी रौनक व सजने लगी दुकानें।

Meerut News: Due to the upcoming festival, the shops started shining and decorated in the market.

Meerut News: Due to the upcoming festival, the shops started shining and decorated in the market.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश में पिछले साल लगे लॉक डाउन की वजह बाजार में काफी मंदी आ गई थी। लोगो के पास पैसा नहीं बचा था। लोग प्रतिदिन भी अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर रहे थे। तो बाजार में कैसे जाए। जुलाई माह से मार्च माह तक बाजार में थोड़ी सी रौनक लौट रही थी। की फिर अप्रैल माह के आस पास फिर से लॉक डाउन लग गया। इस लॉक डाउन की वजह से बाजार बिलकुल ही सुनसान हो गया था। काफी लोगो की तो नौकरी भी चली गई थी। लेकिन अब धीरे धीरे समस्या समाप्त होती जा रही है। अब आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में रौनक लौट आई है।
लोग अपने परिवार के साथ अब बाजार में आकर खरीदारी करने लगे है। दीपावली को हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहार में माना जाता है। जिसमे महिलाएं अपने श्रंगार, घर का सामान, कपड़े आदि चीजे खरीदती है। इन सभी सामानों को लेकर बाजार में माताओं और बहनों की काफी भीड़ आने लगी है। दिवाली को लेकर भी दुकानों पर समान सजने लगा है। इसी के चलते बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। वैली बाजार, लाला बाजार, कोटला बाजार में उमड़ी भीड़ ने रौनक लौटा दी। भीड़ होने के कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।

Trending News