Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुभमंगल वेंकट हॉल, कमला नगर में गूँजे राष्ट्रीय चेतना के सांगीतिक स्वर

जनवाद टाइम्स 19 October 2021
IMG-20211019-WA0051
Share News
       

संवाददाता। कपिल चौरसिया

संस्कार भारती की प्रथम संगीत सभा में गायन-वादन और नृत्य की बही त्रिवेणी

समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र नाथ शर्मा का किया गया भावपूर्ण स्मरण..

आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कार भारती, आगरा द्वारा मंगलवार शाम कमला नगर स्थित शुभ मंगल वेंकट हॉल में राष्ट्रीय चेतना के सांगीतिक स्वर शीर्षक से प्रथम संगीत सभा आयोजित की गई। समारोह में एक ओर समाजसेवी स्वर्गीय श्री राजेंद्र नाथ शर्मा जी का भावपूर्ण स्मरण किया गया, वहीं दूसरी ओर ताजनगरी के नए प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ साथ मँझे हुए स्थापित कलाकारों और संगीतज्ञों ने गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बहाकर सभी को भाव- विभोर कर दिया।

 

यूँ हुआ शुभारंभ..

समारोह के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त अपील एसके वाजपेई, समारोह के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच और विशिष्ट अतिथि डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरमैन रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और इंजीनियर पवन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर संगीत सभा का विधिवत शुभारंभ किया।

दयालबाग शिक्षण संस्थान की प्रोफेसर और कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीलू शर्मा के नृत्य निर्देशन में उनकी शिष्या आकृति अग्रवाल और अनन्या ने संस्कार भारती ध्येय गीत, गणेश वंदना और राग मालकौश एवं तीन ताल में निबद्ध तराना पर कथक शैली पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

*महफिल यूँ चढ़ी परवान..*

प्रोफेसर डॉ. नीलू शर्मा के शिष्य मोहित प्रभाकर के स्वतंत्र तबला वादन, हारमोनियम पर सुभाष सक्सेना की संगत में आन्श्वना सक्सेना के भजन “रहना नहीं देस बिराना है” की सुमधुर प्रस्तुति और शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में गौतम तिवारी की राग पूरिया घनाश्री की तीन ताल में निबद्ध बंदिश “आना वे मिल जाना वे” और ठुमरी “हम परदेसी लोग” ने संगीत सभा को ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। कला और संगीत प्रेमी सुध बुध भूलते से नजर आने लगे।

 

*ताल एवं तंत्र वाद्य संगम रहा मुख्य आकर्षण..*

एसडी श्रीवास्तव ने वायलिन, अरविंद मसीह ने सितार, प्रोफेसर नीलू शर्मा ने तबला और पंडित गिरधारी लाल ने जब पखावज का संयुक्त वादन कर वाद्ययंत्रों का संगम प्रस्तुत किया तो सामूहिक अति द्रुत लय में शामिल थाप, आलाप, सुरों, स्वरों, झंकार, टंकार, थिरकती उँगलियों और मोहक भाव भंगिमाओं के साथ श्रोताओं की कर तल ध्वनियों और आह वाह से समूचा सभागार रस के महासागर में डूब गया।

 

*इनकी भी रही भूमिका..*

संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह “राज” ने समारोह का संचालन किया और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सांस्कृतिक पत्रकार डॉ. महेश धाकड़ कार्यक्रम के समन्वयक रहे। संस्कार भारती कमला नगर शाखा के अध्यक्ष एसके मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीलू शर्मा, श्रीमती उमा देवी शर्मा, साधना शर्मा, अंजू शर्मा, अंकिता शर्मा, इंजीनियर अभिनव एवं शिवानी ने सभी अतिथियों और कलाकारों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया।

इस दौरान साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्त, आगरा आकाशवाणी के श्री कृष्ण शर्मा, आलोक आर्य, दीपक गोयल, कल्पना शर्मा और योगी सूर्यनाथ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: शहर में ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने मरीजो को फल बांटे
Next: मेरठ न्यूज: आगामी त्यौहार के चलते बाजार में लौटी रौनक व सजने लगी दुकानें।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.