State Employees Joint Council Uttar Pradesh State President Engg. Hari Kishore Tiwari joined the SP
ब्यूरो संवाददाता
समाज मैं फ़ैली वैमनस्यता, नागरिक अधिकारों का हनन, तानाशाही, और लचर व्यवस्था से उत्पन्न अंधकार से भविष्य को बचाने के लिए एक बदलाव की ज़रूरत हैI अपनों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए और एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए हम सबको एक क़दम उठाना होगा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और नारायण कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर हर किशोर तिवारी ने बताया कि भविष्य के समाज उत्थान के लिए अब सक्रिय राजनीति की ओर एक क़दम बढ़ाते हुये रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में प्रातः समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैI

इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नारा चलता है सबका साथ सबका विकास, लेकिन ये नारा धरातल पर नहीं हैI यह नारा अखिलेश यादव के यहां चरितार्थ होता दिखता हैI जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देते हम चैन से नहीं बैठेंगेI उन्होंने आगे कहा कि अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में 4 वर्ष में 40 हजार नौकरियां हुई हैं, लेकिन यह कह रहे हैं कि साढ़े चार लाख नौकरियां दे दीI इस सरकार ने सारी नौकरियां समाप्त कर दींI ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह यह सरकार काम कर रही हैI
सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात वह सोमवार को उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया ,इटावा के सहयोगीजन से रास्ते में मिलते हुए दोपहर 1:00 बजे इटावा बॉर्डर अनंतराम टोल प्लाजा से पार्टी कार्यालय इटावा शाम ५ बजे तक पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा