संवाददाता नरायन
पिनाहट: ब्लॉक क्षेत्र में लगातार वायरल डेंगू मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। गांव-गांव स्वास्थ विभाग चल रही बीमारी को रोकने के लिए कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित कर रही है साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को अपने शरीर को ढकने के लिए और आस पास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मृतका फ़ाइल फोटो
मगर संदिग्ध वायरल बुखार से मरने वाले बच्चों का सिलसिला जारी है। वही कस्बा पिनाहट के मोहल्ला चांदनी चौक निवासी शाकिर की 1 वर्षीय पुत्री सनाजा को 4 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सकों से बच्ची का इलाज करा रहे थे।
बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनो ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। लगातार संदिग्ध बुखार के चलते पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में अब तक 29 बच्चों सहित कुल 31की मौत हो चुकी है। बच्चों के बुखार को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोग चिंतित दिखाई दे रहे हैं।