Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मिट्टी की ढाय में महिला सहित 4 बच्चे दबे, एक बच्चे की हुई मौत अन्य घायल

जनवाद टाइम्स 12 October 2021
IMG-20211012-WA0004
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: पिढोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रीठई में सोमवार सुबह महिला अनीता देवी पत्नी सतपाल उम्र करीब 35 वर्ष, गांव के 4 बच्चों अपजेस पुत्र डिप्टी सिंह उम्र करीब 16 वर्ष, अंशु पुत्री दिलीप सिंह उम्र करीब 8 वर्ष, रितिक पुत्र गिरीश चंद उम्र करीब 6 वर्ष, गुंजन पुत्री पंचम सिंह उम्र करीब 8 वर्ष के साथ गांव के ही पास बीहड़ किनारे घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी।

 

 

IMG 20211012 WA0004तभी मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी की ढाय गिर गई जिसमें महिला सहित चार बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। धड़ाम की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल मिट्टी को हटाकर महिला एवं सभी बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें 8 वर्षीय बच्ची गुंजन की मौत हो गई ।

 

IMG 20211012 WA0003वही महिला एवं 3 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज जारी था ।मिट्टी की ढाय गिरने से हुई बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Agra News: मिट्टी की ढाय में महिला सहित 4 बच्चे दबे, एक बच्चे की हुई मौत अन्य घायल

मृतक फ़ाइल फोटो

वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित राजस्व कर्मचारियों एवं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चे की मौत के बाद परिजनों एवं घायलों के परिजनों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने मृतक और घायलों के परिजनों को सहायता दिलाये जाने की बात कही है।

Post navigation

Previous: Agra News: पति ने पत्नी के साथ की मारपीट शिकायत पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Next: Etawah News: चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी, जसवंतनगर के बी0एड0 के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल रहा सर्वोत्कृष्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.