Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

जनवाद टाइम्स 11 October 2021
Agra News: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
Share News
       

संवाददाता नरायन

 

जैतपुर: थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा घाट गांव में एक किसान की झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और झोंपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कचौरा निवासी जय नारायण की पत्नी लज्जावती झोपड़ी में खाना बना रही थी तभी अचानक आग लग गई। आग लग जाने से उसमें रखा घरेलू सामान,नकदी जलकर खाक हो गया।

 

 

IMG 20211011 WA0004जब-तक महिला कुछ समझ पाती तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। महिला ने झोपड़ी में सो रहे दो बच्चो को बमुश्किल निकाला बर्ना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। यह मामला कोल्ड़ स्टोर के पास पैट्रोल पम्प के सामने खेत में रखी झोपड़ी का है बताया गया है।लज्जावती के पास दो बेटे है इनका बडा बेटा इनसे अलग रहता है उसके दो बच्चे दादी के पास रहते हैं एक छोटा बेटा इनके साथ रहता है जो कि विकलांग है वहीं पति बीमार रहता है। इनके घर पर कोई भी कमाने वाला नहीं है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जिसके चलते अपने खेत पर झोपड़ी डाल कर अपना आशियाना बना लिया था। आग लगने से वह भी जलकर राख हो गया।

 

Agra News: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख इस संबंध में लोगों का कहना है कि कई सालों से पीड़ित परिवार अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर रहा था कि रविवार की सुबह लज्जावती के खाना बनाते समय अचानक आग लग जाने से झोपड़ी में रखा सारा खानें पीने का सामान, कपड़े ,अनाज, बिस्तर ,कुछ नगदी सहित सब जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने राजस्व विभाग को सूचना कर घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

Post navigation

Previous: Etawah News : “अधिकारों की ताकत ” NGO ने जनसंख्या बृद्धि पर नियंत्रण के लिए शहर मे चलाया अभियान।
Next: Etawah News: आम आदमी पार्टी इटावा ने संशोधित जिला कमेटी का गठन कर, चुनाव की तयारी में जुटने का लिया संकल्प 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.